24 C
Lucknow
Friday, March 27, 2026

बस्ती में अजब कारनामा: छत वाली टंकी लेकर पेट्रोल पंप पहुंचा युवक

Must read

– 1000 लीटर फ्यूल की जिद
बस्ती। जिले से एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक युवक घरों में लगने वाली बड़ी छत की टंकी को सिर पर उठाकर सीधे पेट्रोल पंप पहुंच गया। युवक का दावा था कि वह एक ही बार में करीब 1000 लीटर पेट्रोल भरवाना चाहता है।
इस अनोखे नजारे को देखकर पेट्रोल पंप पर मौजूद लोग पहले तो हैरान रह गए, लेकिन कुछ ही देर में हंसी का माहौल बन गया। युवक टंकी को सिर पर उठाए इधर-उधर घूमता रहा और पंप कर्मचारियों से लगातार तेल भरने की जिद करता रहा।
पंप कर्मचारियों ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इतनी बड़ी मात्रा में खुले कंटेनर में पेट्रोल देने से साफ इनकार कर दिया। इसके बावजूद युवक अपनी बात पर अड़ा रहा और काफी देर तक बहस करता रहा।
मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह के मजेदार कमेंट कर रहे हैं।
हालांकि, इस तरह खुले और असुरक्षित तरीके से पेट्रोल ले जाना खतरनाक होने के साथ-साथ नियमों के भी खिलाफ है। फिलहाल यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article