चालक के साथ लूट का सनसनीखेज मामला, नशीला पदार्थ देकर बसिक अहमद को बनाया बेहोश

0
87

लखनऊ।रविवार को एक सनसनीखेज लूट का मामला सामने आया। बसिक अहमद नामक एक कार चालक के साथ दो युवकों ने शातिराना योजना के तहत लूट की घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि दोनों युवकों ने कानपुर के लिए कार बुक कराई थी।
पुलिस के अनुसार, चालक को अमौसी एयरपोर्ट के पास ही गाड़ी रुकवा ली गई। आरोपियों ने खाने-पीने का सामान लेकर चालक को वापस लौटने का भरोसा दिलाया, लेकिन इसके बाद उन्हें कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया।
बेहोश चालक को आरोपियों ने किसी खेत में फेंक दिया और गाड़ी लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने थाना नाका में एफआईआर दर्ज कराई।
पुलिस ने मामला गंभीर मानते हुए चारबाग से लेकर घटना स्थल तक के कई CCTV फुटेज खंगाले, ताकि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की जा सके।
पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच चल रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। अधिकारियों ने नागरिकों से भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने का आग्रह किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here