24 से 28 फरवरी तक विभिन्न गांवों में होगी सुनवाई, समस्याओं के निस्तारण के निर्देश
फर्रुखाबाद। कार्यालय उप संचालक चकबंदी, फर्रुखाबाद द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद के विभिन्न चकबंदी प्रक्रियाधीन ग्रामों में ग्राम चौपाल आयोजित की जाएंगी। यह कार्यक्रम चकबंदी निदेशालय के निर्देशों के अनुपालन में किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान एवं फीडबैक प्राप्त करना है।

जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि ग्राम चौपाल का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण उपस्थित होकर अपनी समस्याएं रख सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here