नोएडा। नोएडा प्राधिकरण में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के मामलों में लापरवाही को लेकर प्राधिकरण के CEO लोकेश एम ने कड़ा रुख अपनाया है। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किए गए हैं और कार्य से हटाने के आदेश दिए गए हैं।
नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्कल-6 में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के मामलों में अपेक्षित कार्रवाई न होने पर प्रबंधन ने संज्ञान लिया। जांच में लापरवाही सामने आने के बाद संबंधित अधिकारियों पर एक्शन किया गया।
वर्क सर्कल-6 के प्रबंधक अब्दुल शाहिद को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है,साथ ही कार्य पर रोक लगा दी गई है।प्राधिकरण ने उनसे जवाब मांगा है कि अवैध निर्माण के मामलों में समय पर और प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं की गई।सहायक प्रबंधक विनीत कुमार शर्मा रिलीव कर कार्रवाई के तहत सहायक प्रबंधक विनीत कुमार शर्मा को तत्काल प्रभाव से रिलीव करने का आदेश जारी किया गया है।
प्राधिकरण के अनुसार, विनीत कुमार शर्मा की प्रतिनियुक्ति का कार्यकाल पूरा हो चुका था, जिसके चलते उन्हें कार्यमुक्त किया गया।
CEO लोकेश एम ने स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माण और अतिक्रमण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
नोएडा प्राधिकरण में इस कार्रवाई के बाद अधिकारियों में हलचल है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में अन्य वर्क सर्कलों में भी अवैध निर्माण से जुड़े मामलों की समीक्षा कर कार्रवाई की जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here