24 C
Lucknow
Saturday, March 28, 2026

गौशाला का निरीक्षण करते सीडीओं

Must read

गौशालाओं में गौवंशों के भरण पोषण के लिए किया औचक निरीक्षण
फिरोजाबाद। जनपद के विकास खण्ड़ों में संचालित स्थाई एवं अस्थाई गौआश्रय स्थलों का मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य नेे औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का मुख्य उददेश्य निराश्रित गौवंश के संरक्षण, उनके भरण-पोषण ग्रीष्म कालीन व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत का आंकलन करना था।
निरीक्षण के दौरान विकास खण्ड टूण्डला और मदनपुर के अंतर्गत आने वाली कई गौशालाओं का सघन निरीक्षण किया गया, जिनमंे मुख्य रूप से निम्नलिखित शामिल रहें, वृहद गौशाला मदावली, अस्थाई गौशाला जटई, गौशा आश्रय स्थल फटुमाई व मुज्जफरपुर इन सभी गौशालाओं में गौवंशों की संख्या, चारें की उपलब्धता पानी और छाया की व्यवस्था का अवलोकन किया गया, निरीक्षण के समय मुज्जफरपुर और जटई जैसी गौशालाओं में गौवंश की संख्या का मिलान गौआश्रय पोर्टल से किया गया जो सही पाया गया, केन्द्रों पर भूसा, हरा चारा और चोखर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित मिली, सभी गौआश्रय स्थल पर गौवंश के पीने के लिए स्वच्छ पानी की व्यवस्था मिली और साफ-सफाई का स्तर संतोषजनक पाया गया, बढ़ती गर्मी के लिए छाया के टीन शैड और अन्य आवश्यक इंतजामों का भौतिक सत्यापन भी किया गया, मुख्य विकास अधिकारी ने सभी ग्राम पंचायत सचिवों और गौशाला संचालकों को कडे़ निर्देश देते हुए कहा कि गौवंशों के लिए पानी और हरे चारे की पर्याप्त व्यवस्था रहें, निराश्रित गौवंश को किसी भी स्थिति में बाहर न छोड़ा जाए, बीमार गौवंश का तत्काल पशु चिकित्सक से उपचार कराया जाए, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त् नही की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article