15 C
Lucknow
Tuesday, February 3, 2026

करंट की चपेट में आया गोवंश, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

Must read

 

ताखा/ इटाबा।

नगरिया यादवान गांव में बिजली विभाग की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। गांव में लगे बिजली के पोल में करंट उतरने से एक गोवंश की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा गांव निवासी बलराम यादव के दरवाजे पर हुआ, जहां गोवंश बंधा हुआ था। अचानक पोल में करंट उतरने से गोवंश उसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
ग्रामीणों का कहना है कि बारिश और नमी के कारण गांव में लगे लोहे के बिजली के पोलों में पहले से ही करंट उतरने की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद बिजली विभाग द्वारा समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीण पंकज यादव, जयसिंह और ज्ञानप्रकाश यादव ने बताया कि गांव में लगे अधिकांश बिजली के पोल काफी पुराने और जर्जर हालत में हैं। कई पोलों की हालत इतनी खराब है कि उनसे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इन खतरनाक पोलों को हटाने या सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की मांग वे कई बार विभागीय अधिकारियों से कर चुके हैं, लेकिन अब तक किसी ने उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया। गोवंश की मौत के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ गहरा रोष है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जर्जर पोलों को बदला नहीं गया और सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
घटना की सूचना के बाद गांव में लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने मांग की है कि मृत गोवंश के स्वामी को मुआवजा दिया जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article