33 C
Lucknow
Saturday, April 4, 2026

मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ का मामला

Must read

मोहम्मदाबाद: थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

यह घटना मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़िता ने बताया कि 1 अप्रैल 2026 को शाम करीब 4 बजे उसकी 7 वर्षीय बेटी गांव में एक बच्चे को खिलाने जा रही थी। रास्ते में गांव के ही तुकमान पुत्र रघुवीर ने बच्ची को बुरी नीयत से पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा।

लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता को इस घटना की जानकारी 3 अप्रैल की देर शाम मिली, जिसके बाद उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि अभियुक्त को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article