24 C
Lucknow
Friday, March 6, 2026

घर में घुसकर मारपीट में बुजुर्ग की मौत का मामला: दो महिलाएं गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद

Must read

– एसपी आरती सिंह के निर्देश पर गठित टीमों ने की कार्रवाई, मारपीट में इस्तेमाल डंडे बरामद

फर्रुखाबाद। कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव अलहदादपुर में घर में घुसकर की गई मारपीट में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान हुई मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मारपीट में इस्तेमाल किए गए दो डंडे (आलाकत्ल) भी बरामद किए हैं।

घटना के संबंध में पुलिस के अनुसार 4 मार्च को अलहदादपुर निवासी आदेश कुमार पुत्र सरवन के घर में दबंगों ने घुसकर मारपीट की थी। इस दौरान हुई हिंसक मारपीट में आदेश के पिता गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। वहीं परिवार के अन्य सदस्य भी इस हमले में घायल हुए थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया था।

इसी क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रजनी पत्नी जसवंत तथा सविता पत्नी अरविंद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर मारपीट में प्रयोग किए गए दो डंडों को भी बरामद कर लिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली कायमगंज के प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी, उपनिरीक्षक सुरजीत, जगदीश वर्मा तथा अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

पुलिस के अनुसार मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी दबिश दी जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article