22 C
Lucknow
Saturday, March 21, 2026

सीज बजरंग रेस्टोरेंट में बड़ी चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज

Must read

फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में इटावा-बरेली हाईवे स्थित न्यू बजरंग फैमिली रेस्टोरेंट में अज्ञात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया था, जिस मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुकदमा पंजीकृत कर चोरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है । यह रेस्टोरेंट जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर तहसीलदार सदर द्वारा धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस की मौजूदगी में पहले ही सीज किया गया था, इसके बावजूद चोरों ने सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए अंदर घुसकर चोरी कर ली।

जानकारी के अनुसार 20 मार्च को क्षेत्रीय निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने देखा कि रेस्टोरेंट का मुख्य गेट खुला हुआ है और अंदर के ताले टूटे पड़े हैं। मौके पर जांच करने पर पाया गया कि दूसरी मंजिल पर लगे पीसीयू पैनल क्षतिग्रस्त हैं तथा विद्युत बोर्ड, एसी और जनरेटर सहित अन्य कीमती उपकरण गायब हैं। इससे साफ है कि चोरों ने पहले ताले तोड़े और फिर सुनियोजित तरीके से अंदर रखे सामान को निकालकर फरार हो गए।

इस घटना के बाद प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि सीज की गई संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी होती है। बावजूद इसके इतनी बड़ी चोरी हो जाना सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही को दर्शाता है।

मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। जांच की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक मुलेंद्र सिंह को सौंपी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी है। अब देखना होगा कि पुलिस इस घटना का खुलासा कब तक करती है और चोरी गया सामान बरामद हो पाता है या नहीं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article