कार का टायर पंचर, बीसलपुर-बरेली मार्ग पर ट्रक की चपेट में 3 की मौत, 1 घायल

0
67

पीलीभीत। बीसलपुर-बरेली मार्ग पर शनिवार सुबह हुई दर्दनाक घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा सुबह लगभग 5 बजे मंडरा सुमन मोड़ के पास हुआ।

बीसलपुर कोतवाली पुलिस के अनुसार, नेपाल के विभिन्न स्थानों पर रहने वाले आठ लोग दिल्ली से कार से काठमांडू जा रहे थे। कार का टायर पंचर होने पर चार लोग सड़क किनारे खड़े हो गए। इसी दौरान गुजर रहे ट्रक की चपेट में आने से कार चालक गणेश कुमार (47 वर्ष), निखिल (20 वर्ष) और एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई।

गंभीर रूप से घायल महिला अंजलि को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। गणेश कुमार पश्चिमी दिल्ली के इंदिरा पार्क के रहने वाले थे, जबकि अन्य दोनों मृतक नेपाल के निवासी थे। पुलिस घटना की जांच कर रही है और ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here