कैंट आर्मी पब्लिक स्कूल में नए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और एस्ट्रोनॉमी लैब का उद्घाटन

0
68

फर्रुखाबादl फतेहगढ़ कैंट स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल में मेजर जनरल सलिल सेठ ने विद्यालय के नए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और एस्ट्रोनॉमी लैब का औपचारिक उद्घाटन किया। यह लोकार्पण स्कूल में नई और अत्याधुनिक सुविधाओं के विस्तार का हिस्सा है, जिसे छात्रों के शैक्षिक और खेल-कूद अनुभव को बेहतर बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।मेजर जनरल सलिल सेठ, जो मध्य यूपी सब-एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग और स्कूल के संरक्षक (पेट्रॉन) भी हैं, ने अपने सेंटर विजिट के दौरान इन आधुनिक सुविधाओं का राष्ट्र को समर्पित किया। उद्घाटन समारोह के बाद उन्होंने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का विस्तृत निरीक्षण किया।स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन कोर्ट और क्रिकेट ग्राउंड सहित विभिन्न खेल सुविधाएं शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान मेजर जनरल सेठ ने इन सुविधाओं के बेहतर संचालन और रखरखाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव ने मेजर जनरल सलिल सेठ का स्वागत किया। कार्यक्रम में सिखलाई रेजीमेंट सेंटर के स्टेशन कमांडर और विद्यालय के चेयरमैन ब्रिगेडियर मनीष कुमार जैन, डिप्टी चेयरमैन कर्नल गौरव बोस, मेजर सी.आई. सिंह और विद्यालय के उप प्रधानाचार्य नितिन चतुरवेदी सहित कई सैन्य अधिकारी और शिक्षक उपस्थित रहे।विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इन सुविधाओं के संचालन से छात्रों को न केवल खेल-कूद में बल्कि विज्ञान और तकनीकी अध्ययन में भी नई दिशा मिलेगी। इस सेटिंग से स्कूल का शैक्षणिक और खेल-कूद का वातावरण और अधिक सशक्त और प्रेरक बनेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here