31 C
Lucknow
Friday, April 10, 2026

पीएनजी गैस कनेक्शन के लिए कैंप आयोजित, राजीव कुमार की मौजूदगी में शुरू हुई प्रक्रिया

Must read

फर्रुखाबाद। आवास विकास मोहल्ले में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी ) कनेक्शन हेतु विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का शुभारंभ एचपीसीएल कंपनी के अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अनिल कुमार यादव एवं जिला पूर्ति कार्यालय के वरिष्ठ सहायक राजीव कुमार की उपस्थिति में किया गया।

कैंप के दौरान अधिकारियों ने आमजन को पीएनजी गैस के फायदे बताते हुए अधिक से अधिक कनेक्शन लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर 6 आवेदकों द्वारा नए कनेक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन भी कराया गया। राजीव कुमार ने मौके पर मौजूद रहकर पूरी प्रक्रिया की निगरानी की और लोगों को कनेक्शन लेने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार जनपद में पीएनजी पाइपलाइन का कार्य तेजी से जारी है। वर्तमान में आवास विकास, पटेल नगर एवं मसैनी क्षेत्र में कनेक्शन संचालित हो रहे हैं, जबकि गंगानगर, अंबेडकर नगर, खानपुर एवं सिंह वाहिनी कॉलोनी में आगामी 1 से 2 माह के भीतर गैस आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि नए कनेक्शन के लिए ₹354 पंजीकरण शुल्क, ₹5000 पाइप लाइन/मीटर शुल्क (रिफंडेबल) तथा ₹1500 अग्रिम शुल्क (रिफंडेबल) निर्धारित किया गया है। कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए 18008330090, 7409900090 एवं 8423039875 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं, जिनके माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित, सस्ती एवं सुविधाजनक पीएनजी गैस सेवा का लाभ उठाएं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article