30 C
Lucknow
Monday, March 23, 2026

कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद धरने पर बैठे, हाईवे पर लगा जाम

Must read

प्रयागराज। कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए, जिससे इलाके में हलचल मच गई और जीटी रोड हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया। यह धरना श्रृंगवेरपुर धाम क्षेत्र में किले के पास आयोजित किया गया।
बताया जा रहा है कि डॉ. संजय निषाद ने किले के पास स्थित मस्जिद को हटाने की मांग को लेकर धरना शुरू किया। उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी मौके पर मौजूद रहे। धरने के चलते हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा श्रृंगवेरपुर धाम में एक भव्य पार्क स्थापित किया गया है, लेकिन उसके आसपास साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब है। उन्होंने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।
धरना स्थल पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। अधिकारियों ने यातायात सुचारू कराने के साथ ही मामले के समाधान के लिए बातचीत शुरू की है।
फिलहाल क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है। प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article