30 C
Lucknow
Sunday, March 29, 2026

सड़क और पेयजल पाइपलाइन की घटिया मरम्मत के खिलाफ बुंदेलखंड विकास सेना का प्रदर्शन

Must read

 

ललितपुर बुंदेलखंड विकास सेना ने रविवार को सड़कों की खराब मरम्मत और पेयजल पाइपलाइन डालने के बाद हुई घटिया गुणवत्ता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन संगठन प्रमुख हरीश कपूर टीटू के नेतृत्व में शहर की मुख्य सड़कों पर किया गया।

प्रदर्शनकारियों ने शहर की खस्ताहाल सड़कों और गोविंदसागर बांध से आजादपुरा होते हुए तालाबपुरा जाने वाली सड़क, साथ ही करीमनगर से वर्णी चौराहा जाने वाली सड़क पर पाइपलाइन डालने के बाद की गई मरम्मत की गुणवत्ता पर चिंता व्यक्त की। आरोप है कि मरम्मत में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया और खोदी गई सड़कें समय पर ठीक से भरी नहीं गईं।

हरीश कपूर टीटू ने बताया कि तालाबपुरा की कंक्रीट सड़क को पाइपलाइन डालने के लिए ठेकेदार ने जेसीबी से 6-7 फुट खोद दिया, जबकि केवल 2-3 फुट कटना पर्याप्त था। इससे महीनों तक धूल उड़ती रही और मरम्मत के नाम पर बेस परत में घटिया सामग्री डाली गई, जिससे सड़क कई जगह धंस गई है।

प्रदर्शन में हरीश कपूर ने चेतावनी दी कि वर्णी चौराहा से करीमनगर और तालाबपुरा से तुवन चौराहे की ओर जाने वाली सड़कों पर धूल और गड्ढों के कारण नागरिकों को दमा, एलर्जी और चर्म रोग जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे रहने वाले लोग और दुकानदार जीवन यापन में कठिनाई झेल रहे हैं।

संगठन ने मांग की है कि आगामी त्योहारों से पहले ललितपुर की सभी सड़कों की मरम्मत की जाए, अन्यथा बुंदेलखंड विकास सेना और बड़े प्रदर्शन करेगी। इस दौरान प्रदर्शन में राजकुमार कुशवाहा, फूलचंद रजक, खुशाल बरार, कमल विश्वकर्मा, कदीर खां, भैयन कुशवाहा, संजू राजा, रामप्रकाश झा, गफूर खां, जगदीश झा, सुरेन्द्र सेन, प्रदीप साहू और अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article