36 C
Lucknow
Tuesday, March 31, 2026

दबंगई: बसंत चौराहे पर पिकेट के सामने मारपीट, हार्ट मरीज चालक बना शिकार

Must read

कानपुर। शहर के बसंत चौराहा पर मंगलवार को दबंगई का मामला सामने आया, जहां मामूली ओवरटेक को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। हैरानी की बात यह रही कि घटना पुलिस पिकेट पॉइंट के पास हुई, बावजूद इसके दबंगों ने खुलेआम मारपीट की।
ओवरटेक बना विवाद की वजह
जानकारी के अनुसार, दो पक्षों के बीच वाहन ओवरटेक करने को लेकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बुलाए गए करीब आधा दर्जन युवकों ने मिलकर चालक की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों में दहशत फैल गई।
मारपीट का शिकार हुआ चालक हार्ट का मरीज बताया जा रहा है, जिससे उसकी हालत को लेकर चिंता और बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप कर किसी तरह मामला शांत कराया।
पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
घटना गुजैनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती है। पिकेट के पास ही इस तरह की वारदात होने से पुलिस की मौजूदगी और सक्रियता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article