36 C
Lucknow
Thursday, April 2, 2026

बीकेटी के अस्ती गांव में बुलडोजर एक्शन, ग्रामसभा भूमि पर बनी अवैध मस्जिद ध्वस्त

Must read

लखनऊ। राजधानी के बीकेटी (बख्शी का तालाब) क्षेत्र के अस्ती गांव में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्रामसभा की जमीन पर बनी अवैध मस्जिद को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद की गई। प्रशासन ने पहले पूरे मामले की जांच कराई, जिसमें संबंधित निर्माण को अवैध पाया गया। इसके बाद नियमानुसार नोटिस जारी कर कार्रवाई की गई।
बुलडोजर एक्शन के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई गई, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो।
प्रशासन का कहना है कि ग्रामसभा की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
यह कार्रवाई प्रशासन की सख्ती और न्यायालय के आदेशों के अनुपालन का एक बड़ा उदाहरण मानी जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article