28 C
Lucknow
Friday, March 27, 2026

कानपुर में अवैध प्लाटिंग पर केडीए का बड़ा एक्शन, कई जगह चला बुलडोजर

Must read

कानपुर। शहर में अवैध प्लाटिंग और बिना स्वीकृति निर्माण के खिलाफ कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई इलाकों में ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। इस दौरान भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माणों को जमींदोज किया गया।
प्राधिकरण की टीम ने कटरी ख्यौरा समेत विभिन्न स्थानों पर बिना लेआउट और नक्शा पास कराए की जा रही प्लाटिंग को चिन्हित कर कार्रवाई की। अभियान के तहत लगभग 12 बीघा क्षेत्र में फैली अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया।
इसके अलावा न्यू कानपुर परियोजना के तहत सिहंपुर क्षेत्र में भी केडीए ने सख्ती दिखाते हुए करीब 150 वर्ग मीटर में किए गए अवैध निर्माण को गिरा दिया। अधिकारियों के अनुसार, यह निर्माण बिना किसी वैध अनुमति के किया गया था।
वहीं लुधौरी क्षेत्र में लगभग 20 बीघा जमीन पर की जा रही प्लाटिंग की भी जांच शुरू कर दी गई है। केडीए का कहना है कि यदि जांच में अनियमितता पाई गई, तो वहां भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्राधिकरण के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में अवैध निर्माण और प्लाटिंग को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम लोगों से भी अपील की गई है कि वे प्लॉट खरीदने से पहले सभी वैध दस्तावेजों और स्वीकृतियों की जांच अवश्य कर लें, ताकि भविष्य में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article