30 C
Lucknow
Thursday, March 19, 2026

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में जीजा-साला घायल, आरोपी चालक बाइक छोड़कर फरार

Must read

शमशाबाद (फर्रुखाबाद)। गुरुवार को शमशाबाद क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में जीजा-साले गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शमशाबाद में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद दूसरी बाइक का चालक अपनी गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फैज बाग–शमशाबाद मार्ग पर स्थित ग्राम कुइयां खेड़ा के सामने स्पेलर के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि एक बाइक पर सवार जीजा अजीमुद्दीन पुत्र निजामुद्दीन निवासी थाना दातागंज, जनपद बदायूं तथा उनके साले वसीम अली पुत्र पप्पू निवासी रामपुर पूर्वी, जनपद शाहजहांपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया गया कि दोनों किसी आवश्यक कार्य से शमशाबाद आए थे और वहां से बाइक द्वारा फर्रुखाबाद अपने एक रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक अज्ञात बाइक सवार ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग जब तक घटनास्थल पर पहुंचते, तब तक दुर्घटना को अंजाम देने वाला अज्ञात बाइक सवार अपनी बाइक छोड़कर फरार हो चुका था। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तत्काल इसकी सूचना फैज बाग पुलिस चौकी को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। वहीं स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची, जिसने घायलों को तत्काल सीएचसी शमशाबाद पहुंचाया। जहां तैनात चिकित्सक डॉ. अलीम अंसारी ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया।
पुलिस के अनुसार दुर्घटना की सूचना दर्ज कर ली गई है और फरार बाइक चालक की तलाश की जा रही है। मौके से बरामद बाइक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article