27 C
Lucknow
Thursday, April 2, 2026

व्हाट्सएप पर रंगदारी मांगने वाले जीजा-साले गिरफ्तार

Must read

 

कौशांबी जनपद में कपड़ा व्यापारी से व्हाट्सएप के जरिए 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हैरानी की बात यह है कि दोनों आरोपी आपस में जीजा-साले हैं, जिन्होंने पहली बार इस तरह की वारदात को अंजाम दिया।

मामला कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे का है, जहां रेलवे क्रॉसिंग के पास कपड़े की दुकान चलाने वाले प्रज्ज्वल केसरवानी को 30 मार्च की दोपहर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप मैसेज मिला। मैसेज में अवैध हथियार की तस्वीर भेजकर एक सप्ताह के भीतर 5 लाख रुपये देने की धमकी दी गई, अन्यथा जान से मारने की चेतावनी दी गई थी।

धमकी मिलने के बाद व्यापारी ने तत्काल पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद 31 मार्च को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर दो आरोपियों—इशार अहमद (26) निवासी अशोक नगर बायल थाना पिपरी और मो. आबिद (20) निवासी समदा थाना मंझनपुर—को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने अपने शौक पूरे करने के लिए इस अपराध को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच जीजा-साले का रिश्ता है। थाना प्रभारी सीबी मौर्य ने बताया कि आरोपियों को गुरुवार शाम जेल भेज दिया गया है और यह भी जांच की जा रही है कि उनका संबंध किसी अन्य आपराधिक गतिविधि से तो नहीं है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article