35.9 C
Lucknow
Tuesday, March 10, 2026

महिला दिवस व रंग पंचमी पर बृज की रसोई ने परोसा सेवा का स्वाद

Must read

इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी की पहल-सैकड़ों जरूरतमंद बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों को कराया गया सम्मानपूर्वक

निःशुल्क भोजन : बलवंत सिंह
बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को परोसा गया स्वादिष्ट निःशुल्क भोजन: इंद्रमीत सिंह
संस्था का संकल्प- कोई भी भूखा न सोए : जालिम सिंह

आशियाना, लखनऊ। प्रेरणाश्रोत बाबा नीम करौली जी की कृपा से इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी द्वारा संचालित सेवा प्रकल्प बृज की रसोई के तत्वावधान में रविवार को आशियाना के चिन्हित क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं रंग पंचमी के अवसर पर अकिंचन, असहाय, श्रमजीवी, कर्मकार एवं निराश्रितों—विशेषकर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए निःशुल्क भोजन वितरण सेवा का आयोजन बड़े ही सेवा भाव और गरिमा के साथ किया गया।

विकास पाण्डेय ने अवगत कराया कि कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों जरूरतमंदों को स्वादिष्ट भोजन सम्मानपूर्वक परोसा गया। संजय श्रीवास्तव ने बताया कि स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों ने पूरे समर्पण और आत्मीयता के साथ भोजन वितरण कर मानवता और करुणा का संदेश दिया।

संस्था के संस्थापक विपिन शर्मा ने बताया कि बृज की रसोई का उद्देश्य समाज के वंचित लोगों तक भोजन और सम्मान पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि संस्था का संकल्प है कि कोई भी भूखा न सोए। महिला दिवस के अवसर पर उन्होंने सभी माताओं और बहनों के त्याग, साहस और ममता को नमन करते हुए उन्हें सादर प्रणाम किया तथा समाज निर्माण में उनके अमूल्य योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

जालिम सिंह ने कहा सेवा का सबसे बड़ा अर्थ है किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाना। बृज की रसोई उसी भावना से लगातार समाज के वंचित वर्ग तक भोजन और सम्मान पहुंचाने का प्रयास कर रही है। देवांश रस्तोगी ने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित सहयोगियों ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर सहयोग देने का संकल्प लिया।

इंद्रमीत सिंह ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में जालिम सिंह, देवांश रस्तोगी, राजीव पाण्डेय, संजय श्रीवास्तव, बलवंत सिंह, अर्पित रावत, विकास पाण्डेय, मुकेश कनौजिया, हरप्रीत कौर सहित अनेक समाजसेवियों की सक्रिय सहभागिता रही।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article