17 C
Lucknow
Monday, February 16, 2026

सुहागरात से पहले दुल्हन फरार, गहने-नकदी लेकर कथित प्रेमी संग जाने का आरोप

Must read

 

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से विवाह के तुरंत बाद दुल्हन के फरार होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि नवविवाहिता सुहागरात से पहले ही ससुराल से गहने और नकदी लेकर अपने कथित प्रेमी के साथ चली गई। घटना के बाद ससुराल पक्ष स्तब्ध है, जबकि पुलिस जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक करीब एक सप्ताह पहले सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी मंझनपुर क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। युवक भारतीय सेना में तैनात है। बरात गेस्ट हाउस पहुंची और पूरे रीति-रिवाज से सात फेरे संपन्न हुए। परिजनों ने भावुक माहौल में बेटी को विदा किया।

ससुराल पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही दुल्हन असहज और असंतुष्ट नजर आ रही थी। देर रात जब परिजन अपने-अपने कमरों में चले गए, तभी नवविवाहिता घर में रखे गहने, जेवर और नकदी लेकर बिना बताए निकल गई। काफी देर तक तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला तो परिजनों के होश उड़ गए।

सूत्रों के अनुसार दुल्हन ने दूल्हे के सांवले रंग को लेकर आपत्ति जताई थी। हालांकि परिवार ने इसे सामान्य संकोच समझकर गंभीरता से नहीं लिया। आरोप है कि युवती पहले से किसी अन्य युवक के संपर्क में थी और शादी के बाद उसके साथ जाने की योजना बना चुकी थी।

घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बन गई। ग्रामीणों के बीच मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। ससुराल और मायका पक्ष के लोग थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है और नवविवाहिता की तलाश की मांग की है।

इस संबंध में सीओ सदर शिवांक सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। नवविवाहिता की तलाश के लिए टीम गठित की गई है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article