बदायूंl
इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर पिनौनी में शुक्रवार को ब्राह्मण युवाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। युवाओं ने फिल्म घूसखोर पंडत के विरोध में अभिनेता मनोज वाजपेयी का पुतला दहन कर नारेबाजी की और अपना आक्रोश जताया।
प्रदर्शन कर रहे युवाओं का कहना था कि फिल्म का शीर्षक जानबूझकर जातिगत विद्वेष फैलाने के उद्देश्य से रखा गया है। उनका आरोप है कि इस तरह के नाम से फिल्म बनाकर ब्राह्मण समाज को बदनाम करने की सोची-समझी साजिश की जा रही है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
युवाओं ने मांग की कि फिल्म के शीर्षक पर तुरंत रोक लगाई जाए और समाज की भावनाओं का सम्मान किया जाए। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी के बीच मनोज वाजपेयी का पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया गया।
इस विरोध प्रदर्शन में सौरभ दीक्षित, दीपक दीक्षित, भगवान स्वरूप शर्मा, राकेश पुजारी, छोटू दीक्षित, अनुज, लव-कुश दीक्षित सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण युवा मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में फिल्म के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।


