25 C
Lucknow
Tuesday, March 24, 2026

ब्राह्मण जागृति महासभा ने प्रबुद्वजनो, युवाओं, कवियों, पार्षदों को किया सम्मानित

Must read

 

 

 

 

फिरोजाबाद। ब्राह्मण जागृति महासभा का होली मिलन समारोह रामचंद्र पाॅलीवाल हाॅल में हुआ। जिसमें समाज के प्रबुद्वजनों, युवाओं, कवियों, पार्षदों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ गौरी शंकर शर्मा, डाॅ पीयूष शर्मा द्वारा माॅ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया। कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं, पार्षद, कवियों के अलावा ब्राह्मण महासभाओ के अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। जिनमें एससी शर्मा गांधी, पीके पाराशर, कौशल किशोर उपाध्याय, सुरेंद्र उपाध्याय, संकल्प शर्मा, गुड्डा पहलवान, जितेंद्र शर्मा के अलावा कवि मंजूल मयंक, प्रवीण पांडे, विष्णु उपाध्याय को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मेन्द्र शर्मा धर्मा, संयोजन सौरभ लहरी ने किया। इस दौरान डीजीसी क्राइम राजीव प्रियदर्शी, सीमा उपाध्याय ने ब्राह्मण समाज को एकजुट करने का आवाहन किया। जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय, ब्रजेश उपाध्याय, नरेश शर्मा नीटू पार्षद ने भी विचार व्यक्त किये। इस दौरान दुर्गा प्रसाद शर्मा, संदीप शर्मा बॉबी, देवेंद्र उपाध्याय, तरुण उपाध्याय, विकास लहरी, मनीष शर्मा, महेंद्र दुबे, राजेश दुबे, राजीव पचैरी, कन्हैया शर्मा, संजय शर्मा, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

नगर आयुक्त ने कैला देवी मंदिर मार्ग का किया निरीक्षण, देखी व्यवस्थाएं

फिरोजाबाद। नवरात्रि पर लगने वाले मेले का नगर आयुक्त ने अधिकारियों संग औचक निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाआंें को दुरूस्त रखने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त प्रशांत नागर ने मंगलवार को कैला देवी मंदिर मार्ग, मेला प्रांगण का निरीक्षण करते सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। संबंधित सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से रखने के लिएं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। प्रतिदिन बेहतर साफ-सफाई करने के साथ मंदिर प्रांगण के पास चूना आदि का छिड़काव किया जाये।

 

 

 

 

एक सप्ताह पूर्व हुई हत्या का पुलिस ने किया पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

फिरोजाबाद। एक सप्ताह पूर्व नहर से बरामद युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को पकड़ा है। जिसकी निशान देही पर आला कत्ल बरामद हुआ है। युवक की गला घोटकर हत्या की गई थी।

एसपी ग्रामीण अनुज चैधरी ने बताया कि थाना प्रभारी एका संजुल पांडे पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे, तभी मुखबिर ने सूचना दी कि आठ दिन पूर्व एक युवक की हत्या कर शव को नहर में फैंक दिया था। पुलिस ने शव को जेड़ाझाल नहर से बरामद किया था। हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस टीम खुलासे में घुट गई थी। पुलिस ने हत्यारोपी योगेश उर्फ कन्हैया पुत्र वीरपाल सिंह निवासी हथौली जयसिंहपुर थाना एका को धारू नहर पुल से गिरफ्तार किया है। उसकी निशालदेही पर अगोंछा बरामद हुआ है। आरोपी ने 16 मार्च को मृतक अरविन्द पुत्र श्रीकृष्ण निवासी हथौ़ल़ी जयसिंहपुर की अगौंछा से गला दबाकर हत्या कर शव को नहर में फैंक दिया था। हत्या के पीछे अवैध संबंध बताए गए है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

 

पाॅक्सों एक्ट में वांछित अभियुक्त पकड़ा

फिरोजाबाद। पाॅक्सों एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को पुलिस ने छापा मारकर गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी एका संजुल कुमार पांडे ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर पाॅक्सों एक्ट में वांछित प्रंशात पुत्र राजकुमार उर्फ राजू निवासी गांव फरैदा थाना एका को पकड़ा है। युवक एक युवती को बहला का भागाकर ले गया था। उसी मुकदमें में वांछित चल रहा था।

 

 

घर से गायब दो बच्चे परिजनों को सौंपे

फिरोजाबाद। मकान के बाहर खेल रहे दो बच्चों को पुलिस ने दो घंटे में खोजकर परिजनों के सुपुर्द किया है। थाना दक्षिण के मौहल्ला करबला गली नं. सात में दो बच्चे मकान के बाहर खेल रहे थे, तभी अचानक गायब हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो घंटे में दोनो बच्चों को खोजकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article