28 C
Lucknow
Sunday, April 12, 2026

खेत की झोपड़ी में 40 वर्षीय व्यक्ति का संदिग्ध हालात में शव मिला, जांच जारी

Must read

 

हमीरपुर जनपद के राठ तहसील क्षेत्र के मझगवां थाना अंतर्गत इकठौरा गांव में मंगलवार को एक खेत में बनी झोपड़ी से 40 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मृतक की पहचान हरनारायण पुत्र बच्चू के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जालौन जनपद के सैदनगर का रहने वाला था। वह पिछले कुछ समय से अपनी ससुराल इकठौरा गांव में अपने खेत में बनी झोपड़ी में परिवार के साथ रह रहा था और खेती-किसानी के साथ मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था।

परिजनों के अनुसार, जब हरनारायण काफी देर तक नजर नहीं आया तो वे उसकी तलाश करते हुए खेत की झोपड़ी तक पहुंचे, जहां वह मृत अवस्था में मिला। इसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही मझगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

मृतक के परिवार में पत्नी सोना, सास ठक्की, तीन पुत्र प्रेमनारायण, अर्जुन और करन, तथा दो पुत्रियां अनीता और कीर्ति हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार गहरे सदमे में है।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक शराब पीने का आदी था। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article