12 C
Lucknow
Sunday, February 8, 2026

BLO और देवरानी से मारपीट पुलिस ने आरोपियों पर शांति भंग की कार्रवाई

Must read

मोहम्मदाबाद: नगला अनूप गांव में घर पर BLO का काम कर रही एक महिला और उसकी देवरानी के साथ पड़ोसियों ने मारपीट की। इस घटना में दोनों महिलाओं को चोटें आईं। पुलिस (police) ने मामले में आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है।

भाजपा बूथ अध्यक्ष रतेंद्र सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी रीना देवी बीएलओ हैं और वह अपने घर पर बीएलओ का कार्य कर रही थीं। इसी दौरान कुछ पड़ोसी उनके घर में घुस आए।

रंजिश के चलते पड़ोसियों ने रीना देवी और उनकी देवरानी मायादेवी के साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। रतेंद्र सिंह ने यह आशंका भी जताई कि आरोपी भविष्य में जानलेवा हमला कर सकते हैं।

पुलिस ने रीना देवी और मायादेवी का चिकित्सीय परीक्षण कराया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद शुक्ला ने बताया कि मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की गई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article