29 C
Lucknow
Wednesday, March 18, 2026

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को मिलेगा नया आवास, नवरात्रि में करेंगे शिफ्ट

Must read

– पंकज चौधरी को आवंटित हुआ मंत्री कपिलदेव अग्रवाल का आवास, विभूतिखंड में शिफ्ट होंगे कपिलदेव
लखनऊ। प्रदेश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को राजधानी लखनऊ में नया सरकारी आवास आवंटित किया गया है। जानकारी के अनुसार, उन्हें मंत्री कपिलदेव अग्रवाल का वर्तमान आवास अलॉट किया गया है।
बताया जा रहा है कि पंकज चौधरी नवरात्रि के शुभ अवसर पर अपने नए आवास में शिफ्ट होंगे। यह आवास समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव के कार्यालय के ठीक बगल में स्थित है, जिससे राजनीतिक हलकों में भी इस बदलाव को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
वहीं, वर्तमान में इस आवास में रह रहे मंत्री कपिलदेव अग्रवाल अब विभूतिखंड क्षेत्र में शिफ्ट होंगे। उन्हें वहां मंत्री आवास संख्या 25 आवंटित किया गया है।
राजनीतिक मायने भी अहम
राजधानी में आवास आवंटन को सिर्फ प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं माना जा रहा, बल्कि इसके राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं। खासकर शिवपाल यादव के कार्यालय के पास BJP प्रदेश अध्यक्ष का आवास होना राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।
नवरात्रि के दौरान होने वाला यह शिफ्टिंग कार्यक्रम राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिस पर सभी की नजर बनी हुई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article