फर्रुखाबाद: शुक्रवार को लकूला मसेनी मार्ग स्थित रेडिएंट हॉस्पिटल में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान (Self-reliant India resolution campaign) के संदर्भ में भाजपा (BJP) की संगठनात्मक जिला कार्यशाला संपन्न हुई ।जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के उपाध्यक्ष व जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने पूरे अभियान की रूपरेखा रखी।
मुख्य वक्ता जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने बताया भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से आवाहन किया है उन्होंने भारत में बना रहे स्वदेशी उत्पादों को अपनाने के लिए अपील की । उन्होंने अवगत कराया कि अभियान के माध्यम से 28 सितंबर से 30 सितंबर के मध्य सभी मंडलों में कार्यशाला आयोजित होगी। 7 अक्टूबर से 8 अक्टूबर के मध्य पत्रकार वार्ता के माध्यम से सभी जनप्रतिनिधि आत्मनिर्भर भारत अभियान की विस्तृत जानकारी देंगे। 16 अक्टूबर से 20 अक्टूबर के मध्य युवा मोर्चा द्वारा युवा सम्मेलन एवं महिला मोर्चा द्वारा महिला सम्मेलन आयोजित होगा।
सांसद मुकेश राजपूत ने कहा आत्मनिर्भर भारत एक अभियान ही नहीं बल्कि एक जन आंदोलन है इसके लिए जागरूकता अभियान चलाकर प्रत्येक नागरिक स्वदेशी अपनाओ का संकल्प दिलाना होगा। भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा संगठन द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान में प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी गई है पूरे अभियान को सफलता देने के लिए प्रत्येक जिम्मेदार पदाधिकारी इस अभियान से जुड़ेगा। पूरे अभियान में सभी मोर्चो प्रकोष्ठों एवं विभागों को जिम्मेदारियां दी गई हैं। अभियान के प्रति संवेदनशील नहीं होने वाले कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई होगी। इस अभियान के लिए स्वदेशी अपनाओ की यात्राएं निकाली जाएगी जो प्रत्येक मंडलों एवं जिला स्तर पर आयोजित होगी।
कार्यशाला का संचालन जिला कार्यालय मंत्री अवनीश चतुर्वेदी ने किया ।इस अवसर पर जिला महामंत्री डीएस राठौर जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता जिला महामंत्री सुनील रावत जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र कठेरिया जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जितेंद्र सिंह अभिषेक बाजपेई गोपाल राठौर संतोष राजपूत अभिषेक बाथम जिला उपाध्यक्ष अतुल दीक्षित राजकुमार वर्मा विकास पांडे सर्वेश कुशवाहा कृष्ण मुरारी राजपूत ममता सक्सेना जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे।


