– माथुर वैश्य मंडलीय परिषद ने किया सम्मानित
फिरोजाबाद। माथुर वैश्य मंडलीय परिषद के भाजपा के नवनियुक्त जिला कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता कालू, नामित पार्षद मधुरिमा गुप्ता एवं जिला मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता का शॉल उड़ाकर, माला पहनाकर स्वागत किया गया।
निवर्तमान मंडल अध्यक्ष मुकेश गुप्ता गाजीपुर के कैंप कार्यालय पर आयोजित स्वागत समारोह में भाजपा महानगर कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता कालू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी परिवार ने अपनी नवीन टीम में वैश्य समाज का पूरा सम्मान रखा है। इसके लिए भाजपा शीर्ष नेतृत्व धन्यवाद का पात्र है। समाज के किसी भी व्यक्ति को हमारी कभी भी जरूरत पड़ेगी, तो हम हमेशा समाज के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़े रहेंगे। कार्यक्रम में प्रमोद गुप्ता, लल्ला बाबू, मनोज गुप्ता, विजय टाइगर, यतेंद्र गुप्ता, रेनू गुप्ता, अमित गुप्ता, शिवा गुप्ता, गौरव गुप्ता, पवन गुप्ता, दिनेश गुप्ता, अंशु गुप्ता, मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे।


