फर्रुखाबाद: भाजपा के अल्प संख्यक नेता अरशद मंसूरी का SIR गलत हो जाने की शिकायत मंसूरी ने उप जिला अधिकारी कायमगंज से करते हुए सुधार करने की मांग की है।
एसडीम कायमगंज को दिए गए शिकायती पत्र में अरशद मंसूरी ने कहा कि उनका नाम 2003 की वोटर लिस्ट में उनके निश्चित नंबर पर दर्ज है और उन्होंने 18 नवंबर को अपने बी एल ओ प्रताप को फॉर्म भर कर दिया था। गति दिवस बी एल ओ प्रताप ने बताया कि उनका वोट मैचिंग जनपद चंदौली की 383 चकिया विधानसभा की की बी एल ओ सफीना के द्वारा पहले ही कर दिया गया है। जो कि गलत है।
अरशद ने कहा कि है उनके साथ धोखाधड़ी हुई है और लापरवाही को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि इस बात की शिकायत उन्होंने जिलाधिकारी एवं चुनाव आयोग से ट्वीट के माध्यम से की है। अरशद ने सुधार करने की मांग उप जिलाधिकारी से की है।


