फर्रुखाबाद: रविवार को केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026 (union budget) को लेकर जनपद भाजपा (BJP) फर्रुखाबाद की ओर से आवास विकास स्थित माधव मैक्स अस्पताल में बजट चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लाइव स्क्रीन पर बजट भाषण देखा।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मोहन पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया यह नौवां बजट 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें किसान, गरीब, युवा, महिला और मध्यम वर्ग सभी को शामिल किया गया है।
जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने बजट को भारत को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने वाला बताया। वहीं जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा कि बजट की जानकारी कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएंगे। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


