फर्रुखाबाद। मंगलवार को आवास विकास स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान की जिला कार्यशाला का आयोजन जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की अध्यक्षता में हुआ।
प्रशिक्षण कार्यशाला को तीन सत्रों के माध्यम से संपन्न किया गया। जिला कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश की प्रदेश उपाध्यक्ष रीता शास्त्री ने प्रथम सत्र को संबोधित किया। द्वितीय सत्र में जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने विषय को रखा इसके उपरांत अंतिम सत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा एवं पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने संगठन के बारे में विस्तार से चर्चा की।
कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रीता शास्त्री ने कहा भाजपा देश का एकमात्र ऐसा राजनैतिक दल है जो अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करता है। संगठन में नए दायित्व का निर्वहन करने के लिए नवीन कार्यकर्ता संगठन की रीति-नीति को प्रशिक्षण के माध्यम से समझते हैं। भाजपा कार्यकर्ता अनुशासित होकर संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करते हैं भाजपा व्यक्ति विशेष नहीं बल्कि असंख्य कार्यकर्ताओं का एक ऐसा राजनीतिक दल है जो सिर्फ कार्यकर्ताओं की नींव पर आधारित है जब नींव मजबूत होगी तभी संगठन मजबूत होगा। इस प्रशिक्षण के माध्यम से प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा,नीति,सिद्धांत और कार्यशाली से भली भांति परिचित हो सके इसके लिए सभी मंडलों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित होंगे एक मजबूत संगठन का आधार प्रशिक्षित और जागरूक कार्यकर्ता होते हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और एकात्मक मानववाद के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता का वैचारिक एवं संगठनात्मक रूप से सशक्त होना आवश्यक है। हमने संगठन में भी महिलाओं की हिस्सेदारी को बढ़ाने का कार्य किया।
द्वितीय सत्र को संबोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने बताया जनपद के अधिकांश मंडल गठित हो चुके हैं और इन सभी मंडलों में मंडल प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन प्रस्तावित है 7 मार्च से 14 अप्रैल के मध्य इन सभी मंडलों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित होंगे जिसमें मंडलों में कार्य करने वाले नवीन कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा प्रशिक्षण ही संगठन की ऊर्जा है जिसके माध्यम से व्यक्तित्व विकास,नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक दक्षता को सुदृढ करने का महत्वपूर्ण अवसर मिलता है। मंडलों के प्रशिक्षण के बाद जिले स्तर पर भी प्रशिक्षण होगा जिसके लिए प्रदेश नेतृत्व जल्द ही स्वीकृति देगा।
समापन सत्र में पूर्व जिला अध्यक्ष सतपाल सिंह ने संगठनात्मक विषय पर चर्चा करते हुए कहा भाजपा आज शिखर पर है तो उसका सबसे बड़ा कारण भाजपा के असम के कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और परिश्रम के कारण है भाजपा संगठन के माध्यम से नेतृत्व निर्माण करती है। एक ऐसा नेतृत्व जो राष्ट्र की उन्नति और समृद्धि के लिए आगे बढ़ता है।
भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा इस प्रशिक्षण शिविर की जिला कार्यशाला के माध्यम से सभी मंडलों में नई कमेटियों में दायित्व का निर्वहन करने वाले नवीन कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का है सभी मंडलों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित होंगे जिनकी विभिन्न तिथियां सुनिश्चित की जाएगी इसके उपरांत जिला स्तर पर भी प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य व्यक्ति निर्माण से संगठन निर्माण संगठन निर्माण से राष्ट्र निर्माण मुख्य रूप से है जिसमें पार्टी के इतिहास एवं विकास की जानकारी दी जाएगी एवं सक्षम व योग्य कार्यकर्ताओं का निर्माण होगा और कार्यकर्ताओं को समाज के प्रति संवेदनशीलता एवं दायित्व बोध जागृत करना है। वर्तमान युग आधुनिक युग है और नई-नई तकनीकियों का उपयोग करके संगठन को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करना है।
इस जिला कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री सुनील रावत ने किया।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ भूदेव सिंह राजपूत आलू विपणन संघ सभापति विमल कटियार पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक वीरेंद्र सिंह राठौर पूर्व राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर मिथिलेश अग्रवाल जिला महामंत्री डीएस राठौर जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक जितेंद्र सिंह पूर्व जिला महामंत्री संदीप शाक्य महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक ममता सक्सेना डॉ धर्मेंद्र राजपूत राजकुमार वर्मा अशनील दिवाकर धीरेंद्र वर्मा पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी राजपूत रमला राठौर हिना दवे रश्मि दुबे नीरज द्विवेदी वीर बहादुर पाल सर्वेश कुशवाहा शैलेंद्र राजपूत अभिषेक बाथम जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र कठेरिया अमित पाल नवनीत पाल खीमसेपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्पराज सिंह नवाबगंज नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार राजपूत जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे।





