25.8 C
Lucknow
Monday, March 9, 2026

तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार जीजा की मौत, साला गंभीर घायल

Must read

कानपुर के नौबस्ता क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार जीजा की मौत हो गई, जबकि साथ में बैठा साला गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा यशोदानगर हाईवे पर उस समय हुआ जब पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर तक घिसटते चले गए।

मृतक की पहचान अनिल (45) निवासी पिपौरी मर्दनपुर, गुजैनी के रूप में हुई है, जो निजी नौकरी करते थे। परिवार में पत्नी किरन, बेटा शोभित और बेटी सोनिया हैं। परिजनों के अनुसार शनिवार शाम करीब 6:30 बजे अनिल अपने साले संजय (35) के साथ बाइक से अपनी ससुराल करबिगवां जा रहे थे।

बताया गया कि जैसे ही दोनों यशोदानगर हाईवे पहुंचे, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे में अनिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल संजय को पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे हैलट अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

मामले में बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फरार डंपर चालक की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article