शाहजहांपुरl
बीती रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से युवक संतुलन खो बैठा और पुलिया के नीचे जा गिरा, जिससे उसकी जान चली गई।
हादसे के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने जब पुलिया के नीचे गिरे युवक को देखा तो उसके पास जाकर जांच की। युवक की मौत की पुष्टि होने पर राहगीरों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी।
यह दुर्घटना शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव अका खेड़ा के पास जलालाबाद–बुधवाना मार्ग पर नहर की पुलिया के समीप हुई। अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित हो गई और युवक सीधे नहर में गिर गया।
मृतक की पहचान गांव थाथर मई निवासी रामकुमार पुत्र राम सहाय के रूप में हुई है। वह शनिवार को अपनी मौसेरी बहन की शादी में शामिल होने गांव बिल्हा गया था। दावत के बाद रात में घर लौटते समय यह हादसा हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


