फर्रुखाबाद। ईस्टर पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में शहर के सीएनआई चर्च प्रांगण में भव्य मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ पादरी मनोज कुमार ने विधिवत फीता काटकर किया। इस अवसर पर पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
मेले में खानपान और मनोरंजन के विविध आकर्षक स्टॉल लगाए गए थे। इनमें चाट, कबाब, आइसक्रीम, मोमोज, फिंगर फूड और गोलगप्पों के स्टॉल पर लोगों की खास भीड़ रही। इसके अलावा बच्चों और युवाओं के लिए विभिन्न गेम्स के काउंटर भी लगाए गए, जहां लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस आयोजन में केवल मसीह समाज ही नहीं, बल्कि अन्य समाजों के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मेले का आनंद उठाया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सौहार्द और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।
मेले के सफल आयोजन में मेला कमेटी और आयोजन समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस मौके पर गौरव, आई विल मोरना, अवल रोशन, इविल जहां, इविल फेस सहित तमाम लोग मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।
मेले ने शहरवासियों को एक साथ जोड़ते हुए उत्सव की खुशियां बांटने का कार्य किया, जिससे ईस्टर पर्व की रौनक और भी बढ़ गई।
सीएनआई चर्च मैदान में सजा भव्य ईस्टर मेला, उमड़ी लोगों की भीड़


