फर्रुखाबाद। मंगलवार की सुबह घने कोहरे के बीच मुख्य मार्गों पर सन्नाटा पसरा रहा। आसमान से गिरते कोहरे के चलते सुबह चौक पर दो पहिया वाहन धीरे-धीरे रेंगते रहे। दूसरे शब्दों में कहें तो शहर की रफ्तार थम गई। सुबह लोग घरों से बाहर निकले लेकिन घर के बाहर कोहरे की तनी चादर देखकर इधर-उधर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। कड़ाके की ठंड, रजाई के अंदर घरों के अंदर अंगूठी, हीटर आदि के सहारे लोग अपनी ठंड का बचाव कर करते रहे। ऐसे में बड़े बुजुर्गों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों को सर्दी से बचने के लिए घरों की महिलाएं पूर्ण रूप से सतर्क बनी हुई है गलन भरी सर्दी ने जनजीवन को अस्त व्यस्त कर रखा है। चिकित्सा सर्दी से बचने के लिए उपाय बता रहे हैं उधर घरों के भीतर भी सर्दी पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रही है। भारी सर्दी को देखते हुए छोटे बच्चों के विद्यालय बंद कर दिए गए है। फिलहाल सर्दी से निजात मिलती दिखाई नहीं दे रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here