17 C
Lucknow
Thursday, February 19, 2026

भारतीय विकास परिषद ने वितरित किए गर्म कपड़े 

Must read

फर्रुखाबाद।भारत विकास परिषद , सहयोग शाखा, के तत्वाधान में सर्दी में सुबह लोहिया गेट के सामने, लीला मेडिकल स्टोर पर पदाधिकारीयों व सदस्यों द्वारा जरूरतमंदों को गर्म वस्त्र,चाय बिस्कुट का वितरण किया गया।

इस मौके पर नर सेवा को नारायण सेवा बताया गया और कहा गया कि जहां तक हो सके जरूरतमंदों की सहायता की जानी चाहिए भारत विकास परिषद का एक उद्देश्य सेवा करना भी है इसी सेवा प्रकल्प के अंतर्गत इस प्रकार के कार्यक्रम किए जाते हैं अध्यक्ष श्रीमती रीता दुबे ने बताया कि आगे भी इस तरीके के कार्य किए जाते रहेंगे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती अनीता पाठक, श्रीमती सुनीता पुरवार , श्रीमतीरीता दुबे, श्रीमती आशा देवी वर्मा, श्रीमती मंजूश्री, डॉ सुरेश चंद्र गुप्ता, केके पाठक, विजय कुमार वर्मा, डॉ आरके गुप्ता, डॉ विनोद तिवारी, रामकुमार वर्मा, अमरनाथ मिश्रा, अजय शंकर तिवारी, संजय दुबे ,संजय कटियार, अवधेश दुबे, आशीष शुक्ला प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। य जानका संजय दुबे ने दी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article