फर्रुखाबाद। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी(मार्क्सवादी) जिलाकमेटी की मीटिंग का0 नरवीर सिंह की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में जिलामंत्री का0 सुनील कुमार ने अपनी समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत की। पार्टी के संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा के साथ – साथ सरकार व चुनाव आयोग से एसआईआर की अवधि और बढ़ाने, बीज विधेयक-2025 ,जो किसानों को तबाह करने तथा कारपोरेट द्वारा किसानों को अप्रत्यक्ष रूप से गुलाम बनाने का दस्तावेज है, का खुलकर विरोध करने, कामगारों द्वारा लम्बे समय से संघर्ष कर श्रम कानूनों द्वारा पूंजीपतियों ओर सरकार से जो अधिकार प्राप्त किये गये थे, उन सब को निरस्त कर कारपोरेट/इजारेदारों व साम्राज्यवाद के हित में घोर मजदूर विरोधी चार श्रम कानूनों का मजदूर संगठनों से संपर्क कर व्यापक पैमाने पर विरोध कार्यवाहियां करने, सरकार द्वारा विभिन्न साम्राज्यवादी देशों से मुक्त व्यापार समझौता कर विदेशी उत्पादों को भारत में प्रवेश की खुली इजाजत देने से भारतीय उद्योगों व कृषि क्षेत्र की भीषण बरबादी को दृष्टिगत रखते हुये निर्णायक विरोध करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही स्थानीय समस्याओं को चिन्हित कर अपनी विरोध कार्यवाहियों में शामिल करेगी।
बैठक में तय हुआ कि जिले में आपसी सौहाद्र बनाये रखने तथा प्रेम और भाईचारे को सशक्त करने के लिये भी काम करेगी। ताकि साम्प्रदायिकता को परास्त किया जा सके।मीटिंग में का0 बलवीर सिंह, का0नरवीर सिंह, का0 रामकुमार व जिलामंत्री का0 सुनील कुमार कटियार उपस्थित रहे।




