फर्रुखाबाद: राजेपुर से अमृत पुर (Amritpur) जाने वाले मार्ग का निर्माण शुरू न कराया गया तो भारतीय किसान यूनियन अखंड (Bhakiyu) प्रदेश चक्का जाम करेगी 2 दिन के भीतर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
ऐसा ऐलान करते हुए भाकियू प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोमवंशी ने कहा कि गत दिवस राजेपुर में गन्ने का भरा ट्रक पलटने से बड़ा हादसा होते-होते बचा यह चिंता का विषय है पहले भी किसान महापंचायत में इस रोड बनाने को लेकर पत्र दिया गया था इसके बाद विभाग द्वारा कहा गया था कि 2 फरवरी से रूट डाइवर्ट करके सड़क बनाई जाएगी लेकिन ऐसा नहीं किया गया।
बाद में ज्ञात हुआ कि गन्ना मिल के दबाव से सड़क नहीं बन पा रही है जबकि सड़क का टेंडर भी हो चुका है। उन्होंने कहा कि निर्माण शुरू नहीं हुआ तो 2 दिन के अंदर संगठन द्वारा रोड बंद कर दी जाएगी और जब तक सड़क बन नहीं जाती तब तक भारी वाहन निषेध रहेंग।


