14 C
Lucknow
Monday, February 16, 2026

आशा वर्कर्स यूनियन के आंदोलन को भाकियू ने दिया समर्थन

Must read

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन (Asha Workers Union) के बैनर के तले आशा बहुओं के चल रहे धरना प्रदर्शन में भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन (Bhakiyu) के जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने पहुंच कर उनकी मांगों का समर्थन किया और कहा कि हम इस मामले में राष्ट्रीय प्रवक्ता आदरणीय चौ राकेश टिकैत और प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा को अवगत कराएंगे ।उसके बाद इनकी प्रदेश स्तरीय मांगो का प्रदेश स्तर पर समर्थन किया जाएगा।

आगे बोलते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि इस भयंकर सर्दी में ज्यादातर लोग अपने अपने घरों में दुवक कर बैठे होंगे और यहां पर कड़ाके की सर्दी में हमारी बहने धरना दे रही हैं इनकी जो मांगे जिला स्तरीय है उनको जिले के अधिकारियों को मानना चाहिए़ और प्रदेश स्तरीय मांगो को प्रदेश में भेजना चाहिए़। जिससे इन बहनें का भी घर चल सके।

उन्होंने कहा कि इन बहनों को इनकी सैलरी देते समय जो धन उगाही होती है वह बंद होनी चाहिए । हमारी मांग है कि कमालगंज में वीपीसीएम ह्रदेश कुमारी और फतेहगढ़ कार्यालय में राजीव पाठक बीसीपीएम कई वर्षों से जमे बैठे हैं उनका ट्रांसफर अन्य जनपद किया जाए इनके माध्यम से जो भ्रष्टाचार होता है उसमें रोक लग सके।

इस अवसर पर श्रीमति मिथिलेश सिंह, श्रीमति सपना कटियार,जिला महासचिव अभय यादव,जिला सचिव पुजारी कटियार अमृतपुर तहसील अध्यक्ष अनीस सिंह सोनू सोमवंशी, ब्लॉक अध्यक्ष बढ़पुर शिवराम शाक्य अजीत सोमवंशी सहित बड़ी संख्या में आशा बहने धरना पर उपस्थित रही |

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article