ईरान–इजराइल जंग को लेकर वीडियो में आपत्तिजनक बयान, पुलिस ने की कार्रवाई
बरेली। ईरान–इजराइल जंग को लेकर सोशल मीडिया पर भड़काऊ और आपत्तिजनक टिप्पणी करना एक युवक को भारी पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें सलीम अंसारी नाम का युवक ईरान–इजराइल युद्ध को लेकर आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणी करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया और मामले की शिकायत पुलिस से की गई।
शिकायत मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सलीम अंसारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। बताया जा रहा है कि आरोपी बरेली के इज्जत नगर थाना क्षेत्र का निवासी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और पूरे मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भड़काऊ या आपत्तिजनक सामग्री साझा करने से बचें, अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बरेली में सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणी, आरोपी पर मुकदमा दर्ज


