33 C
Lucknow
Tuesday, March 31, 2026

बेंगलुरु: फंदे पर पति की लटकी लाश देख कर 17वीं मंजिल से कूद कर पत्नी ने की आत्महत्या

Must read

बेंगलुरु: बेंगलुरु (Bengaluru) से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है। यहां एक टेक प्रोफेशनल महिला ने अपने पति को घर में मृत पाया और कुछ ही मिनटों बाद खुद 17वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी (suicide)। ये घटना बेंगलुरु के कोठनूर इलाके की है, जहां एक दंपति अपने अपार्टमेंट में रह रहा था।

जानकारी के मुताबिक, 32 साल के भानु चंद्र रेड्डी सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे और उनकी पत्नी शाजिया सिराज एक आईटी कंपनी में काम करती थीं। रिपोर्ट के मुताबिक, महिला को उस समय शक हुआ जब उनके पति ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला और अंदर से कोई जवाब नहीं दिया। कई बार आवाज देने के बावजूद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो उसने पड़ोसियों और सुरक्षा कर्मियों की मदद ली। इसके बाद जब दरवाजा तोड़ा गया, तो अंदर पति का शव फंदे से लटका हुआ मिला, उस भयानक मंजर को देखकर महिला गहरे सदमे में आ गई।

बताया जा रहा है कि पति की लाश देखने के कुछ ही मिनटों बाद महिला ने अचानक 17वीं मंजिल से छलांग लगा दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई और वहां मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं पाए कि अचानक क्या हो गया। इस घटना के बाद पूरे अपार्टमेंट में हड़कंप मच गया। पुलिस को तुरंत सूचना दी गई और मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने दोनों मामलों में अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज किया है।

शुरुआती जांच में पुलिस कई पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। इसमें पारिवारिक तनाव, मानसिक दबाव, स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतें और रिश्तों में तनाव जैसे कारण शामिल हैं। हालांकि, अभी तक आत्महत्या के पीछे की सटीक वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी। परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे की परिस्थितियों को समझा जा सके।

 

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article