देर रात जुआ खेल रहे नौ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने मौके से नकदी बरामद की

0
101

कमालगंज। पुलिस ने दिवाली की रात जुआ खेलने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। दरोगा जगदीश प्रसाद सिपाहियों शेखर और लोकेश कुमार के साथ मंगलवार रात करीब एक बजे गश्त पर थे, तभी सूचना मिली कि कस्बे के मोहल्ला सुभाष नगर में कुछ युवक जुआ खेल रहे हैं।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां नितिन दुबे, दीपक हलवाई, अंश गुप्ता, प्रियांशु ठाकुर (शास्त्री नगर), विवेक दुबे (जवाहर नगर), बंटू (अंबेडकर नगर), रजत राजपूत (गांधी नगर), चेतन और पवन कुमार (अशोक नगर) को रंगेहाथ पकड़ लिया गया।
मौके से ताश की गड्डी और 8,610 रूपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बुधवार सुबह थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया।
पुलिस का कहना है कि त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियानों को आगे भी जारी रखा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here