बलिया के BJP नेता और साथी की राजस्थान में हत्या

0
94

बलिया उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहाँ भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नेता अशोक सिंह और उनके साथी मिस्त्री विकास कुमार की राजस्थान के शाहजहांपुर में बेरहमी से हत्या कर दी गई। दोनों लोग जनरेटर खरीदने राजस्थान गए थे। बताया जा रहा है कि 9 लाख रुपये का जेनरेटर उन्हें मात्र साढ़े 3 लाख रुपये में देने की बात तय हुई थी। कम कीमत में सौदा होने की वजह से दोनों तुरंत खरीदारी के लिए निकल पड़े।
लेकिन माना जा रहा है कि यह पूरा मामला साइबर ठगी और सुनियोजित लूट से जुड़ा हुआ था। ठगों ने दोनों से पैसे लूटने के बाद उनकी हत्या कर दी। इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश और शोक की लहर है। अशोक सिंह पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थे और स्थानीय किसानों के बीच उनकी पकड़ काफी मजबूत मानी जाती थी। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और राजस्थान तथा यूपी पुलिस आपस में समन्वय करके अपराधियों तक पहुँचने की कोशिश कर रही है। परिवार और समर्थकों में गहरा आक्रोश है और न्याय की माँग की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here