कांग्रेस की बैठक में संगठन सृजन पर चर्चा, की गई समीक्षा

0
45

फर्रुखाबाद। जनपदीय कांग्रेस कार्यालय भोले पर में मासिक बैठक के दौरान संगठन सृजन कार्यक्रम पर चर्चा और समीक्षा की गयी।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी प्रकोष्ठ महासचिव राजीव सैनी, जिला उपाध्यक्ष वरूण त्रिपाठी,पूर्व शहर अध्यक्ष जीशान कुरैशी, इगलियास मंसूरी, कौशलेन्द्र फौजी, रमाकांत मिश्रा व अन्य तमाम साथी मौजूद रहे ।
इस मौके पर राकेश सागर, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अनुजावि) ने अपने संवोधन में कहा कि वर्तमान समय में बेहिसाब महंगाई और बेरोजगारी से बेहाल जनता मोदी राज व उनके क्रूर शासन के चुंगल से अतिशीघ्र आजाद होने के लिए छटपटा रही है तथा राहुल गाँधी और कांग्रेस पार्टी की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है।
उन्होंने कहा पिछले एक दशक के मोदी राज में हिंसक व नफरती संघियों व उनके अनुयाईयों द्वारा देश प्रदेश की जनता का बहुत भारी नुक्सान कर दिया गया है जिससे देश और देश की जनता को आज आर्थिक व सामाजिक रूप से बेहद कमजोर कर लगभग तीन दशक पीछे ढकेल दिया है। मोदी राज से पहले तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अपने एक माह के वेतन से कम से कम एक तोला सोना खरादने में समर्थ थे आज वह तीन माह के वेतन में भी एक तोला सोना नहीं खरीद सकते हैं जो वर्तमान नाजुक आर्थिक स्थिति एवं आम आदमी की लगातार घटती आय को जहाँ दर्शाता है वहीं जिंदा रहने हेतु खर्चों में हुई भारी बढोत्तरी एवं बिजली पानी सहित अन्य मूल सुविधाओं/सेवाओं के बिल ही गरीब आदमी का दीवाला निकाल रहे हैं । मोदी राज में पिछले एक दशक से जनता बचत शब्द किस चिड़िया का नाम है यह तक भूल गई हैं । जनता दिन प्रतिदिन जनविरोधी सरकारी नीतियों के तहत साजिशन कंगाली की तरफ लगातार ढकेली जा रही हैं । शिक्षा चिकित्सा का निजीकरण कर जनता को फ्री शिक्षा चिकित्सा से वंचित कर उसको दरिद्रता, अज्ञानता व अंधकारमय भविष्य वाली दुर्दशा मे ढकेले जाने से बचाने हेतु मोदी सरकार को सत्ता से हटा कर पुनः कांग्रेस पार्टी को सत्ता में वापस जाना ही एकमात्र विकल्प है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here