– राहत सामग्री वितरित कर दिलाई सांत्वना
फर्रुखाबाद।अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र में गंगा नदी की विनाशकारी बाढ़ ने हजारों बीघा फसलें, पशु और लोगों की जीवनशैली को भारी नुकसान पहुँचाया। इस संकट के बीच समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डॉ. नवल किशोर शाक्य ने बाढ़ प्रभावित लोगों के दुख और परेशानी को कम करने में अग्रणी भूमिका निभाई।
डॉ. नवल किशोर शाक्य ने स्वयं प्रभावित परिवारों के बीच जाकर खाने के पैकेट और आवश्यक सामग्री वितरित की और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर 2027 में गंगा एक्सप्रेस की जगह फर्रुखाबाद से ढाई घाट और अटेना पुल तक स्थायी बांध बनवाया जाएगा, ताकि भविष्य में बाढ़ की समस्या से स्थायी रूप से निजात मिल सके।
इस कार्यक्रम में छोटे भाई मोनू कुशवाहा और संदीप यादव के साथ समस्त जिला समाजवादी पार्टी के गणमान्य सदस्य शामिल थे। विशेष रूप से श्री रामशरण कठेरिया, पूर्व महासचिव एडवोकेट मंदीप यादव, जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र शाक्य, मनोज मिश्रा, माध्यमिक शिक्षा जिला अध्यक्ष प्रवेश शाक्य और अन्य सम्मानित क्षेत्रवासियों का सहयोग रहा।
डॉ शाक्य की तरफ से विशेष धन्यवाद ट्रैक्टर चालकों को दिया गया, जिन्होंने भारी पानी में सभी कार्यकर्ताओं और राहत सामग्री को सुरक्षित तरीके से गाँव-गाँव तक पहुँचाया और वापस रोड तक सुरक्षित लौटाया।
डॉ. नवल किशोर शाक्य की सक्रिय भागीदारी ने समाजवादी पार्टी की जनता के प्रति प्रतिबद्धता और आपदा प्रबंधन में तत्परता को उजागर किया।


