31.1 C
Lucknow
Saturday, March 7, 2026

फर्रुखाबाद में भूमाफिया के खिलाफ बड़ा एक्शन

Must read

कुख्यात भूमाफिया संजीव यादव पर दर्ज हुआ मुकदमा, प्रशासन की सख्ती से मचा हड़कंप
– गंभीर धाराओं में थाना शमसाबाद में केस दर्ज, जमीन कब्जा और धमकी के आरोप
फर्रुखाबाद। जिले में भूमाफियाओं के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में कुख्यात भूमाफिया संजीव यादव के खिलाफ थाना शमसाबाद में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि आरोपी पर दबंगई के बल पर जमीन कब्जाने, फर्जी दस्तावेज तैयार कराने और लोगों को धमकाने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सूत्रों के अनुसार संजीव यादव पर लंबे समय से गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों की जमीनों पर अवैध कब्जा करने के आरोप लगते रहे हैं। आरोप है कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी कागजात तैयार कर जमीनों पर कब्जा करने और विरोध करने वालों को धमकाने का काम करता था।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी की दबंगई के कारण क्षेत्र में भय और आतंक का माहौल बना हुआ था।
सूत्रों के अनुसार आरोपी और उसके साथियों की गतिविधियों पर पुलिस और प्रशासन की पहले से नजर थी। कई शिकायतें मिलने के बाद पूरे मामले की जांच की गई, जिसके बाद थाना शमसाबाद में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। जांच में यदि अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
जिले में भूमाफियाओं के खिलाफ प्रशासन की सख्ती के बाद दबंगों और अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन का कहना है कि किसी भी कीमत पर जमीन कब्जाने और दबंगई करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article