28 C
Lucknow
Friday, March 27, 2026

छेड़छाड़ के विरोध पर दो पक्षों में बवाल, मारपीट के बाद झोपड़ी में लगी आग, पुलिस जांच में जुटी

Must read

फर्रुखाबाद। थाना कम्पिल के एक गांव में छेड़छाड़ के विरोध को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में करते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया और एहतियातन गांव में पुलिस पिकेट तैनात कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी एक मुस्लिम व्यक्ति ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उसके पुत्र की बारात 28 अप्रैल को जानी है, जिसके चलते घर में रिश्तेदार महिलाओं और युवतियों का आना-जाना लगा हुआ है। आरोप है कि देर शाम पड़ोस के एक युवक ने एक रिश्तेदार युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। युवती द्वारा विरोध करने पर आरोपी युवक ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
इस घटना की जानकारी मिलते ही दोनों पक्षों के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों ओर से करीब दर्जन भर लोग आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस द्वारा समझाइश देकर मामला शांत कराने के बाद भी विवाद पूरी तरह थमा नहीं। आरोप है कि कुछ समय बाद पड़ोसियों के घर के बाहर रखी एक झोपड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई, जिससे उसमें रखा अनाज जलकर राख हो गया। इस घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
थाना प्रभारी नितिन चौधरी ने बताया कि मामले में लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया निराधार प्रतीत हो रहे हैं, फिर भी पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article