बाढ़ ग्रस्त गांवों को संवारने में जुटा प्रशासन

0
45

कन्नौज। जिले में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए जिला प्रशासन राहत और बचाव अभियान में लगातार जुटा हुआ है।
पिछले चार दिनों से प्रभावित गांवों कटरी गंगपुर, कासिमपुर, कटरी अमीनाबाद, कटरी फिरोजपुर, कछोहा (जुकईया) में कैंप लगाकर राशन, भोजन वितरण, पशुधन और नागरिकों को दवाइयां उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने पिछले चार दिनों में कैंप लगाकर 2564 मरीजों का इलाज किया। बीमारियों से बचाने के लिए 4334 क्लोरीन टैबलेट और 1378 ओआरएस पैकेट बांटे गए।
मंत्री ने कटरी महावली, कटरी अमीनाबाद, मदारीपूर्वा, गूंगपूर्वा, टीकापूर्वा समेत कई बाढ़ प्रभावित गांवों में असीम सेवक शिवम गुप्ता के द्वारा भोजन पैकेट जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाए गए।
इस दौरान 2232 पशुओं का भी उपचार हुआ।
राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहा कि प्रदेश सरकार हर पीड़ित तक मदद पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here