अयोध्या में 25 नवंबर को पीएम मोदी करेंगे राम मंदिर ध्वजारोहण, पांच दिवसीय वैदिक अनुष्ठान भी आयोजित

0
71

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को अयोध्या में राम मंदिर के मुख्य शिखर पर 21 फीट ऊंचे ध्वज का ध्वजारोहण करेंगे। इस अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने पुष्टि कर दी है। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि पीएम मोदी की उपस्थिति यह संदेश देगी कि राम मंदिर निर्माण अब पूर्णता के करीब है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का उद्देश्य है कि राम मंदिर न केवल राष्ट्र का, बल्कि पूरे विश्व का मंदिर बने और सभी वर्ग, क्षेत्र और विचारधाराओं के लोग इसे स्वीकार करें और गर्व महसूस करें।

ध्वजारोहण समारोह विवाह पंचमी की शुभ तिथि पर आयोजित होगा। परकोटे के पांच मंदिरों पर भी ध्वज फहराए जाएंगे। इस कार्य की जिम्मेदारी ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को सौंपी गई है। 21 से 25 नवंबर तक पांच दिवसीय वैदिक अनुष्ठान चलेगा, जिसमें अयोध्या और काशी के विद्वान वेदपाठी शामिल होंगे। इन दिनों विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

राम मंदिर परिसर में वाटिका का निर्माण नवंबर तक पूरा हो जाएगा। अब तक लगभग 700 पौधे लगाए जा चुके हैं और परिसर का करीब 70 प्रतिशत हिस्सा हरियाली से आच्छादित होगा, जिससे भक्तों और पर्यटकों के लिए मनोहारी वातावरण तैयार होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here