10 C
Lucknow
Tuesday, February 10, 2026

अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर बड़ा हादसा ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की टक्कर में 3 श्रद्धालुओं की मौत, 10 गंभीर घायल

Must read

अयोध्या। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर बुधवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
हादसा पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कल्याण भदरसा गांव के पास हुआ। जानकारी के अनुसार मृतक सहित सभी लोग मध्यप्रदेश के रीवा जिले से अयोध्या दर्शन करने आए थे। देर रात हाईवे पर कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने की भिड़ंत इतनी तेज थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
टक्कर के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
स्थानीय पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ, हालांकि पुलिस विस्तृत जांच रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कह रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article